Dialogue

Vocabulary

Learn New Words FAST with this Lesson’s Vocab Review List

Get this lesson’s key vocab, their translations and pronunciations. Sign up for your Free Lifetime Account Now and get 7 Days of Premium Access including this feature.

Or sign up using Facebook
Already a Member?

Lesson Transcript

नमस्ते मैं आईशा हूँ|
ईसाई धर्म में यह माना जाता है कि ईसा मसीह अपने मृत्यु के पश्चात पुनर्जीवित हुए थे| यह दिन मार्च महीने के अंत या एप्रिल महीने में सब ईसाई बहुत ही भक्ति से मनाते हैं|
इस पाठ में हम बात कर रहे हैं ईस्टर दिवस कि और जानेंगे कि भारत में इसे किस प्रकार मनाया जाता है|
भारत में ईस्टर कि एक पुराणी प्रथा है| लोग एक दुसरे को एक रंगीन चीज़ उपहार में देते हैं - क्या आप जानते है वह क्या है?
आपको इसका जवाब विडियो के अंत में मिलेगा|
भारत में 'गुड फ्राइडे' के दिन छुट्टी होती है| यह ईस्टर से 2 दिन पहले आता है, और वह दिन है जब ईसा मसीह को सूली पे चढ़ाने के बाद उनकी मृत्यु हो गयी थी| ईसाई धर्म में यह माना जाता है कि 2 दिन बाद वह पुनर्जीवित हुए| उनके मानव समाज के लिए दिए गए इस बलिदान को याद करते हुए कॅतोलिक संप्रदाय के भक्त सब ईस्टर के पहले अपने पसंद के कुछ चीज़ों को त्याग करते हैं| कुछ लोग 1 हफ्ते भर उपवास रखते हैं जो वे ईस्टर की प्रार्थना के बाद तोड़ते हैं|
भारत के ईसाईओं में अधिकांश Catholic संप्रदाय के हैं, और मुंबई , गोवा, केरेला, और उत्तर पूर्वी राज्यों में अधिक बसते हैं| वह ईस्टर को बड़े ही उत्साह से मनाते हैं| लोग ईस्टर के रविवार को गिरजाघर जाते हैं पूजा और आराधना के लिए| भारत में ईस्टर के अंडे बनाने की प्रथा नहीं है लेकिन लोग इन्हे बाज़ार से खरीदकर बच्चों में बांटते हैं और ईस्टर के उपहार भी देते हैं|
ईस्टर की सबसे ज़यादा धूम गोवा में होती है| वहाँ समुन्दर के किनारे बड़े मेले सजते हैं, जहाँ नाच-गाना, नाटक और मनोरंजन का निष्पादन होता है| सब अपने घरों में बढ़िया और स्वादिष्ट 'केक', 'पाइ', इत्यादि 'बेक्ड गूड्स' बनाते है और पवित्र सलीब एक दूसरे को उपहार देते हैं| भारत के ईस्टर के नुस्खे बहुत विभिन्न होते हैं और इस दिन पर तरह तरह के स्वादिष्ट 'केक' वगेरा बाज़ार में मिलते हैं|
भारत में ईस्टर बड़ा दिन जितना लोकप्रिय नहीं है लेकिन कैथोलिक घरों में ईस्टर दिवस पर बड़े बड़े पार्टी रखना एक प्रथा बन गयी है| इस दिन पर शानदार समारोह और भोजन के समारोह होते हैं|
और अब मैं आपको पहले पूछे गए प्रश्न का जवाब बताउंगी|
भारत में ईस्टर कि एक पुराणी प्रथा है| लोग एक दुसरे को एक रंगीन चीज़ उपहार में देते हैं - क्या आप जानते है वह क्या है?
लोग एक दुसरे को रंग बिरंगे लालटेन या दिए ईस्टर के तोहफे में देते हैं|
आपको यह पाठ कैसा लगा? क्या आपने महत्व का कुछ सीखा?
क्या आपके देश में भी ईस्टर इस प्रकार मनाया जाता है?
आपके विचार HindiPod101.com पर लिखकर हमें ज़रूर बताइएगा| अगले पाठ में फिर मिलेंगे!

Comments

Hide