Dialogue

Vocabulary

Learn New Words FAST with this Lesson’s Vocab Review List

Get this lesson’s key vocab, their translations and pronunciations. Sign up for your Free Lifetime Account Now and get 7 Days of Premium Access including this feature.

Or sign up using Facebook
Already a Member?

Lesson Notes

Unlock In-Depth Explanations & Exclusive Takeaways with Printable Lesson Notes

Unlock Lesson Notes and Transcripts for every single lesson. Sign Up for a Free Lifetime Account and Get 7 Days of Premium Access.

Or sign up using Facebook
Already a Member?

Lesson Transcript

अजंता और एलोरा
ऐसा माना जाता है की गुफाओं का चलन सबसे पहले मनुष्य द्वारा प्राकृतिक आश्रय के लिए प्रयोग किया गया था। इसलिए इन गुफाओं की सुंदरता व रहस्य पर्यटकों का ध्यान आकर्षित कर लेती हैं। एक ऐसी ही गुफा 'अजंता और एलोरा' हरियाली की चादर ओढे, चट्टानों मे अपने इतिहास का रहस्य छिपाए भारत के प्रांगण मे बसी है।यह गुफाएँ आठवी सदी का एक नमूना है। इन्हे गुफाएँ इसलिए कहते हैं क्योकि ये बड़ी बड़ी चट्टानों को काट कर बनाई गयी हैं। यह पवित्र गुफाएँ प्राकृतिक देन नही हैं अपितु मानव निर्मित देन हैं। 34 गुफाएँ एल्लोरा मे और 29 गुफाएँ अजंता मे मौजूद हैं। यह गुफाएँ घने जंगल से घिरी हुई हैं। चारो तरफ़ फैली हरियाली, विशालकाय चट्टाने, सुंदर मूर्तियाँ और पहाड़ी पर बहती वाघूर धारा इसकी सुंदरता में चार चाँद लगा देती हैं। अश्व की नाल के आकार मे बनी यह गुफाएँ पौराणिक एवं ऐतिहासिक अनमोल समय को दर्शाती हैं। जिसमे कई चट्टानों को काट कर गुफाएँ, मठ एवं स्तूप बनाए गये थे। उनकी विशेषता उनकी बनावट में है। यह टीले के प्रारंभ से ही हथौड़ा की सहायता से खोद कर तराशी गयी है। यहाँ की गुफाओं में की गई नायाब शिल्पकला एवं चित्रकला देशी-विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद है। यह गुफाएँ धार्मिक एवं प्राचीनता की अनूठी मिसाल हैं। जैन, बौद्ध, और हिंदू धर्मो का त्रिवेणी संगम एल्लोरा की गुफाओं में उपस्थित है परंतु अजंता की गुफाओं मे सिर्फ़ बौद्ध धर्म को दर्शाया है। गुफाओं की दीवारो पर भगवान बुद्ध पर आधारित यह तस्वीरे उनके जीवन की घटनाओं का चित्रण करती हैं। इनमे एक शांति झलकती है जो आज भी हमे दैवीय शक्ति, उर्जा व एकता का संदेश देती है।
इन्हें बनाने में हज़ारों वर्ष लग गये। बुद्ध इन गुफाओं मे रहते थे और चिन्तन करते थे। इन गुफाओं में बुद्ध को शांत और पवित्रता मुद्रा मे दर्शाया है। बौद्ध चित्रों को प्राकृतिक खनिजों से बनाया गया है, जो आज भी अपने आप मे अप्रतिम सुंदरता को समेटे हुए है।

Comments

Hide