Dialogue
Want to Understand & Master the Hindi Dialogue 100%?
Get a breakdown of the dialogue and translations instantly with the Premium line-by-line Audio. Sign up for your Free Lifetime Account Now and get 7 Days of Premium Access including this feature.
1 Comment
Hideकोनार्क सूर्य मंदिर
अत्यंत प्राचीन काल से भारतीय संस्कृति मे सूर्य की देवता के रूप मे पूजा की जाती है। कोनार्क सूर्य मंदिर सूर्य देवता को समर्पित है, जिसे उर्जा, जीवन, स्वास्तिक एवं ज्ञान के प्रतीक माना जाता है। यह शिल्प और वास्तुकला का नायाब नमूना है जिसे देखने दुनिया के हर कोने से सैलानी दूर-दूर से आते है। यह भारत का सबसे प्रसिद्ध ब्राह्मण तीर्थ है।
सूर्य मंदिर मे सूर्य देवता की मूर्ति सुसज्जित है जो भव्य मूर्तियों मे से एक है। इस मंदिर का पूरा आकार भगवान सूर्य के दिव्य रथ के रूप मे परिकल्पित है। ऐसा लगता है मानो सूर्य देव अपने सात घोड़े वाले रथ पर सवार होकर कहीं प्रस्थान कर रहे हो। जिसे मानवीय हाथो ने पत्थरों पर साकार कर दिया। मंदिर को सुंदरता प्रदान करते ये बारह जोड़ी चक्र जो साल के बारह महीने के प्रतीक है। प्रत्येक चक्र आठ अरो से जुड़ कर बना है जो दिन के आठ पहरों को दर्शाते है और सही समय का पता लगाने मे सहायक होते है जो सूर्य देव के नियंत्रण से चलते है। यह विशालकाय चक्र पर्यटकों का ध्यान खींच लेते है। यहा स्थित सात अश्व जो रथ को खिंच रहे है, सप्ताह के सात दिनों को दर्शाते है। सुंदर मूर्तियां, जानवर, पत्ते, नर्तकी, योद्धाओं व संगीतकार की बारीक बारीक नक्काशी अद्भुत पत्थर पे उकेरी गयी है। हर साल यह नक्काशी कई पर्यटक को उत्तेजित करती है और उनका मन मोह लेती है।
ऐसा माना जाता है की इस विशाल मंदिर की शक्ति उसकी दो शक्तिशाली चुंबक है, जो नेवीगेशन प्रयोजना रूप मे इस्तमाल किया जाता था परंतु यह जहाजों को किनारे की ओर आकर्षित करता था और उनका विनाश कर देता था। अर्थात् समुद्र नाविक इसे ब्लैक पगोडा कहते थे। जो की यह तट किनारे स्थित है, यहा का सुंदर सूर्यास्त और सूर्योदय का द्रश्य अद्भुत है। यह सभी श्रद्धालुओं के लिए एक पवित्र गंतव्य है। यह प्रसिद्ध विश्व धरोहर स्थल है और हमारी सदियों पुरानी विरासत है। विश्व विख्यात सूर्य मंदिर प्राचीन कला का सुंदर उदाहरण है।